जानें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए (Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye)?

 

जानें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए

पीरियड, सेक्स और प्रेगनेंसी, इन बातों को लेकर ही अक्सर हर कपल उलझन में रहते हैं। 

क्या पीरियड में सेक्स करना चाहिये?

क्या पीरियड में सेक्स करने से प्रेगनेंसी होती है?

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिये (Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye)? वगैरह-वगैरह सवाल एक कपल को बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। अगर कोई महिला प्रेगनेंट होना चाहती है या अभी प्रेगनेंसी प्लान नहीं करना चाहती, इन दोनों ही मामलों में उसे अपने पीरियड और मेन्सट्रुअल साइकिल को अच्छे से समझने की जरूरत पड़ती है।

calendar

प्रेगनेंसी चाहती हैं तो पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिये (Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye)?


इसके जवाब के लिए मेन्सट्रुअल साइकिल और ओव्यूलेशन पीरियड को समझना जरूरी है। मेन्सट्रुअल साइकिल की शुरुआत पीरियड के पहले दिन से होती है और अगले पीरियड आने के एक दिन पहले ये साइकिल समाप्त हो जाती है। इसी बीच महिला का ओव्यूलेशन पीरियड भी शुरू होता है। आम तौर पर पीरियड आने के 12 से 14 दिन पहले महिला में ओव्यूलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस अवस्था में महिला के ओवरी से एक अंडा रिलीज होता है और अगर इस दौरान महिला, पुरुष से संबंध बनाती है, तो उसके गर्भधारण की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।(Ref) इसीलिए पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिये, इसका जवाब इसी बात पर निर्भर करता है कि महिला कब प्रेगनेंट होना चाहती है? अगर महिला प्रेगनेंसी चाहती है, तो उसे अपने ओव्यूलेशन पीरियड को मार्क करके रखना चाहिये और इसी दौरान संबंध बनाना चाहिये।

Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye

प्रेगनेंसी नहीं चाहतीं तो पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिये (Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye)?


जो महिलाएं प्रेगनेंसी नहीं चाहतीं, उन्हें अपने ओव्यूलेशन पीरियड का ध्यान रखना चाहिये और इस दौरान संबंध बनाने से बचना चाहिये। चूंकि, महिलाओं में ओव्यूलेशन की शुरुआत पीरियड आने के 12-14 दिन पहले होती है और ये प्रक्रिया तकरीबन 1 सप्ताह तक चलती है, तो इस दौरान संबंध बनाना प्रेगनेंसी का कारण बन सकता है। इसीलिए जो महिलाएं प्रेगनेंसी प्लान नहीं कर रही हैं, उन्हें पीरियड शुरू होने के 3-4 दिन पहले या पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद संबंध बनाना चाहिये, इससे प्रेगनेंसी की संभावना ना के बराबर होती है। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि अगर कोई कपल बिनी किसी प्रोटेक्शन के संबंध बनाता है, तो उससे प्रेगनेंसी की संभावना हमेशा बनी रहती है। ऐसे में बिना ओव्यूलेशन पीरियड के भी महिला गर्भधारण कर सकती है। 


यहाँ एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है कि एक पुरुष का स्पर्म फैलोपियन ट्यूब में 7 दिनों तक रहता है। ऐसे में अगर किसी महिला का मेस्ट्रुअसल साइकिल छोटा होता है और पीरियड के बाद उसका ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, तो महिलाएं पीरियड के तुरंत बाद भी प्रेगनेंट हो सकती हैं।


पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, इसका जवाब पूर्ण रूप से आपकी प्रेगनेंसी प्लानिंग पर निर्भर करता है। हाँ, डॉक्टर पीरियड के दौरान संबंध न बनाने की सलाह जरूर देते हैं क्योंकि इससे यौन संचारित रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा संबंध कब बनाना है, ये फैसला एक कपल का ही होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बच्चों में पेट दर्द हो सकता है इन बीमारयों का संकेत

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल