संदेश

संतुलित आहार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संतुलित आहार से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे!

चित्र
  हम जो खाते-पीते हैं, वह हमारे शरीर की संक्रमण से बचाव करने, लड़ने और उबरने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। उचित आहार के बिना कोई भी अधिक समय तक जीवित नहीं रह पायेगा। सही पोषण मिलने से मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विकास की संभावना भी कम हो सकती हैं। यदि आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आपके शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को सही मात्रा में पोषक तत्व  मिलते हैं, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में संतुलित आहार का महत्व: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है - इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम हो सकता है। सही पोषक तत्व प्राप्त करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। यह आपके संक्रमण होने के जोखिम को भी कम करता है। इसलिए इम्युनिटी को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार अपनाएं। बीमारियां होने का जोखिम कम होता है - फलों और सब्जियों से युक्त संतुलित आहार में भी वे सभी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को हानि पहुंचने से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट कुछ कैंसर क...

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें

चित्र
  लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे कि: संक्रमण और बीमारी से लड़ना अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना  खाना पचाने में सहायता करना  जरुरत पड़ने पर शरीर को ऊर्जा प्रदान करना  लिवर में किसी तरह की समस्या होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे दस्त, जी मिचलाना, भूख न लगना, वजन घटना आदि। इसलिए अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लिवर को भी स्वस्थ जरूर रखें। इसे स्वस्थ रखना बेहद ही आसान होता है। इसके लिए बस आपको शामिल करना है अपने संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें: बेरीज : बेरीज जैसे क्रैनबेरी, ब्लूबेरी आदि में पॉलीफेनोल्स नामक पोषक तत्व होते हैं। यह एक लाभकारी प्लांट कंपाउंड हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। इसे संतुलित आहार में शामिल करना लिवर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है 1 । ब्लूबेरी के अलावा पॉलीफेनोल्स से भरपूर अन्य फूड्स में शामिल हैं- डार्क चॉकलेट, जैतून और प्लम आदि। यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।  नट्स:   नट्स य...