बच्चों में एडीएचडी के लक्षण नजर आने पर पेरेंट्स अपनाएं ये 5 टिप्स
क्या आपका बच्चा नहीं देता है पढ़ाई में ध्यान और नहीं सुनता है आपकी बात? क्या आपको समझ नहीं आ रहा कि आपका बच्चा क्यों इतनी बातें करता है? सावधान! बच्चों के इस रवैये का कारण अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (Attention Deficit Hyperactivity Disorder) हो सकता है। वैसे तो ज्यादातर किशोरों एवं बच्चों में एडीएचडी के लक्षण नजर आते हैं लेकिन युवा पीढ़ी भी इस बीमारी का शिकार हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये पेरेंटिंग टिप्स एडीएचडी सिर्फ बच्चों ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी बड़ी चुनौतियां खड़ी करता है। अगर बच्चों में एडीएचडी के लक्षण नजर आये तो पेरेंट्स की जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं - 1. सकारात्मक सोचें और अपने बच्चे पर भरोसा करें हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें तभी आप बच्चे के साथ जुड़ पायेंगे। अपने बच्चे पर भरोसा करना सीखें। उनसे कोई बड़ी उम्मीद न पालें जो आपके बच्चे पर भी दबाव बढ़ाये। ये विश्वास करें कि आपका बच्चा भी सीख सकता है, बदल सकता है, मैच्योर हो सकता है और सफल हो सकता है। बच्चों में एडी...