नवजात शिशु को गैस की समस्या होने पर करें ये 3 घरेलू उपचार
नवजात शिशु को गैस होना काफी आम बात है। छोटे बच्चों में ये समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। इसके कारणों में शामिल हैं ( Ref )- दूध पीते समय हवा निगलना अत्यधिक रोना पाचन संबंधी समस्याएं पाचन तंत्र का ठीक से विकसित न होना गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वायरस वैसे तो ये समस्या बहुत ही सामान्य है लेकिन कई बार बच्चे पेट की गैस की वजह से असहज महसूस करते हैं। इसकी वजह से बच्चा बार-बार रोता है और अच्छी तरह से सो भी नहीं पाता है। ऐसा लगातार होने से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए नवजात शिशु को गैस की समस्या से राहत दिलाना जरुरी है। इसके लिए शिशु के माता-पिता कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। शिशु के पेट में गैस बनने पर करें ये 3 घरेलू उपाय शिशु को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाएं ( Ref )- शिशु को दूध पिलाने के बाद डकार दिलवाना बहुत जरुरी होता है। जब आपका बच्चा दूध पीता है, तो हवा के कुछ मात्रा भी बच्चे के पेट में फंस सकते हैं। इसकी वजह से शिशु असुविधा महसूस कर सकता है। डकार दिलाकर शिशु को इस समस्या से राहत दिलाई जा सकती है। शिशु के पेट को हल्के हांथों से मालिश करें ( Ref )-...