संदेश

एंजियोप्लास्टी के बाद धूम्रपान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एंजियोप्लास्टी के बाद धूम्रपान फिर से बना सकता है आपके दिल को बीमार!

चित्र
क्या एंजियोप्लास्टी के बाद धूम्रपान करना आपने नहीं छोड़ा है? अगर आपका जवाब हाँ है तो इस बात पर आपको गौर करने की जरूरत है क्योंकि यहाँ सवाल आपके दिल का है। एक बात याद रखें जब तक दिल की धड़कन चल रही है, तब तक ही आप जिंदा हैं। जहाँ दिल का धड़कना बंद हुआ वहाँ जीवन भी खत्म हो जाता है। खास तौर पर हार्ट अटैक जैसे मुश्किल दौर से गुजर चुके लोगों को तो हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहिये। एंजियोप्लास्टी एक बार आपकी जिंदगी बचा सकता है लेकिन हर बार ऐसा हो, ये जरूरी नहीं। अगर आपने एंजियोप्लास्टी के बाद धूम्रपान करना जारी रखा है तो अभी से सावधान हो जाये वरना आपकी जान भी जा सकती है। दुनिया में हृदय रोगों का एक बहुत बड़ा कारण है धूम्रपान सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के प्रमुख कारणों में धूम्रपान भी शामिल है। सिगरेट में निकोटिन समेत कई ऐसे हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं जो आपके दिल को बीमार बनाने के लिए काफी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जारी किये गये एक आंकड़े में ये बताया गया है कि अगर आज से ही लोग धूम्रपान की लत को छोड़ दें तो 1 साल बाद हृदय रोग के मामले 50% त...