लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें

 


लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे कि:

  • संक्रमण और बीमारी से लड़ना

  • अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना 

  • खाना पचाने में सहायता करना 

  • जरुरत पड़ने पर शरीर को ऊर्जा प्रदान करना 


लिवर में किसी तरह की समस्या होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे दस्त, जी मिचलाना, भूख न लगना, वजन घटना आदि। इसलिए अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लिवर को भी स्वस्थ जरूर रखें। इसे स्वस्थ रखना बेहद ही आसान होता है। इसके लिए बस आपको शामिल करना है अपने संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें:


बेरीज : बेरीज जैसे क्रैनबेरी, ब्लूबेरी आदि में पॉलीफेनोल्स नामक पोषक तत्व होते हैं। यह एक लाभकारी प्लांट कंपाउंड हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। इसे संतुलित आहार में शामिल करना लिवर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है1। ब्लूबेरी के अलावा पॉलीफेनोल्स से भरपूर अन्य फूड्स में शामिल हैं- डार्क चॉकलेट, जैतून और प्लम आदि। यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। 


नट्स:  नट्स यानी अखरोट, पिस्ता, बादाम, हेज़लनट्स, चेस्टनट और मूंगफली आदि में सामान्य तौर पर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, विटामिन, वसा और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह हर तरह से हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। विशेषतौर पर, फैटी लिवर की बीमारी को कम करने के लिए अखरोट सबसे फायदेमंद होता हैं।

ब्रोकोली: संतुलित आहार में ब्रोकोली को शामिल करना लिवर और आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में सल्फोराफेन पाया जाता है, जो फैटी लिवर, लिवर कैंसर आदि के जोखिमों से बचाव करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, सल्फोराफेन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है। 

ग्रीन टी: ग्रीन टी में कई तरह के हर्बल डायटरी सप्लीमेंट्स (एचडीएस) पाए जाते हैं, जो लिपिड मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। साथ ही यह लिवर में फैट के जमाव को रोकने में मदद करता है। जिसकी वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो सकता है।

डिटॉक्स वॉटर: डिटॉक्स वॉटर वह पानी है जिसमें फलों, सब्जियों या जड़ी-बूटियों को रखा जाता है ताकि उनके पोषक तत्व पानी में आ जाये। इस पानी के कई फायदें होते है। अगर पर्याप्त मात्रा में इसे पिया जाए तो यह न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

अपने संतुलित आहार में इन पांच चीजों को शामिल कर आप न सिर्फ लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि लंबे समय तक एक स्वस्थ जीवन भी जी सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बच्चों में पेट दर्द हो सकता है इन बीमारयों का संकेत

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल