बच्चों में पेट दर्द हो सकता है इन बीमारयों का संकेत
बच्चों में पेट दर्द की समस्या बहुत आम है। ज्यादातर यह समस्या खानपान से जुड़े गलत आदतों के कारण देखा जाता है। आजकल जंक फ़ूड का चलन इतना बढ़ गया है कि बच्चे सहित युवाएं भी पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं। देखा जाए तो यह सामान्य पेट दर्द दो से तीन दिनों तक रहता है। अगर एक हफ्ते या उससे अधिक समय तक बच्चे के पेट में दर्द रहे तो उसे अनदेखा न करें। पेट में दर्द हो सकता है इन बिमारियों का संकेत कई बार बच्चों में पेट दर्द कुछ बीमारियों के कारण भी हो सकता है। आइये जानते है कि वो कौन सी बीमारियां हैं- एक्यूट अपेंडिसाइटिस : अपेंडिक्स एक पतली, छोटी ट्यूब होती है जो बड़ी आंत से जुड़ी होती है, जहां मल बनता है। कई बार आंतों में संक्रमण, कब्ज या अन्य किसी कारण से अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है या उसकी नली में ब्लॉकेज हो जाता है। इसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। यह आमतौर पर बच्चे के पेट के बीच में दर्द के साथ शुरू होता है। यह दर्द आता जाता रहता है। कुछ समय के भीतर ये दर्द पेट के दाहिने ओर निचले हिस्से में जाता है। इस हिस्से में ही अपेंडिक्स होता है। इस पर दबाव डालने, खांसने या चलने से दर्द ...