संदेश

पीसीओएस क्या है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नहीं ठीक हो रहा पीसीओएस (PCOS), जानें कैसे सीड साइकलिंग कर सकता है मदद?

चित्र
  आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के मामले बढ़ रहे हैं। इसी असंतुलन के कारण पीसीओएस (PCOS) यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी बीमारियां पैर पसार रही हैं। ये बीमारी आज भले ही आम हो चुकी है लेकिन इसके परिणाम बहुत ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। जी हाँ, क्योंकि कई मामलों में पीसीओएस एक महिला के प्रेगनेंट होने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। इसीलिए इस समस्या का इलाज जितनी जल्दी शुरू हो जाये उतना बेहतर है। वैसे दवाईयों के साथ-साथ कुछ और भी ऐसी बातें हैं, जिस पर अगर ध्यान दिया जाये तो इस परेशानी से राहत मिल सकती है। यहाँ चर्चा हो रही है सीड साइकलिंग की लेकिन इस विषय पर चर्चा करने से पहले पीसीओएस को समझना जरूरी है।   पीसीओएस क्या है?  जब महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है तब पीसीओएस की समस्या पैदा होती है। इसमें अंडाशय एस्ट्रोजन नामक पुरुष हार्मोन का उत्पादन ज्यादा मात्रा में करने लगती है। इस वजह से अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट विकसित हो जाते हैं। पीसीओएस के लक्षण अनियमित माहवारी चेहरे में मुंहासे आना मूड स्विंग डिप्रेशन चेहरे पर बाल आना वजन बढ़ना सीड साइ...