डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल

 

डेंगू का उपचार

डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आकर बहुत से लोग अपनी जान गवां चुके हैं। भारत सरकार की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में भारत में डेंगू के 2 लाख 33 हजार 251 मामले दर्ज हुए थे। वहीं 303 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। (Ref)

वैसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डेंगू अपने पैर पसार चुका है। यूं तो डेंगू का उपचार पूर्ण रूप से संभव है लेकिन इस मामले में देरी करना व्यक्ति के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसीलिए अगर किसी व्यक्ति में डेंगू के गंभीर लक्षण नजर आये तो उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले जाना आवश्यक है।

डेंगू

जानें क्या हैं डेंगू के गंभीर लक्षण? (Ref)

  • त्वचा पर लाल दाग 
  • नाक या मसूड़ों से खून निकलना
  • लगातार उल्टी होना
  • उल्टी में खून आना
  • काला मल
  • बहुत ज्यादा नींद आना
  • बार-बार रोना आना
  • पेट में दर्द
  • बहुत ज्यादा प्यास लगना या मुँह का सूखना
  • त्वचा का पीला पड़ना या चिपचिपाहट का एहसास होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
इन लक्षणों के नजर आने पर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना आवश्यक है ताकि सही समय पर डेंगू का उपचार हो सके। 

इस बीमारी में कई बार लोगों का प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें कमजोरी, चक्कर आना व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर प्लेटलेट काउंट बहुत ज्यादा कम हो जाये तो अंदरूनी ब्लीडिंग शुरू होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि मरीज अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे। आज हम ऐसे ही 5 फलों पर चर्चा करेंगे जिसकी मदद से प्लेटलेट के स्तर को सामान्य रखा जा सकता है -

  • एप्रिकॉट - डेंगू का उपचार करा रहे मरीज को एप्रिकॉट का सेवन करना चाहिये। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। (Ref)
एप्रिकॉट
  • अनार - डेंगू में अनार का सेवन भी मरीज के लिए फायदेमंद हो सकता है। अनार में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शामिल रहते हैं। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि उसका प्लेटलेट काउंट भी बेहतर होता जाता है। (Ref)
अनार
  • कीवी - कीवी भी एक ऐसा पौष्टिक फल है जिसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट, पोटैशियम व अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति की इम्युनिटी और प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। (Ref)
कीवी
  • पपीता - इसमें ऐसी कई चीजें शामिल हैं जिसकी सहायता से व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट के स्तर को सामान्य किया जा सकता है। पपीता में फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी एवं फाइबर मौजूद होता है। डेंगू का उपचार करा रहे व्यक्ति को मजबूत इम्युनिटी पाने के लिए पपीते का सेवन करना ही चाहिये।(Ref)
पपीता
  • अमरूद - अमरूद में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद रहता है और प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना जरूरी है। (Ref)
अमरूद

डेंगू का उपचार करा रहे व्यक्ति के लिए जल्दी रिकवरी पाने का सबसे आसान तरीका है पौष्टिक भोजन। बस घर पर ही अपने खानपान का ध्यान रखकर व्यक्ति काफी हद तक इस गंभीर बीमारी से लड़ सकता है। दवाईयां तो अपना काम करेंगी लेकिन प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में संतुलित खानपान का योगदान सबसे ज्यादा होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बच्चों में पेट दर्द हो सकता है इन बीमारयों का संकेत

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें