ये 8 प्रोस्टेट के लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत!
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला सबसे आम कैंसर है। भारत में पाये जाने वाले कैंसर के टॉप 10 मामलों में प्रोस्टेट कैंसर भी शामिल है। दरअसल, अक्सर शुरुआती दौर में लोग प्रोस्टेट के लक्षण को नजरअंदाज करते हैं। उनकी यही अनदेखी उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार बना देती है। वैसे तो 65 साल से ज्यादा उम्र वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की समस्या अधिक पायी जाती है लेकिन आजकल 35-44 साल के पुरुष भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर? प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक महत्वपूर्ण अंग है। ये मूत्राशय के नीचे अखरोट के आकार की होती है और इसका काम होता है पुरुषों के स्पर्म को सुरक्षित रखना और उसे पोषण देना। जब इसी प्रोस्टेट ग्लैंड की स्वस्थ कोशिकाएं बदल जाती हैं और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं तो प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत होती है। 8 प्रोस्टेट के लक्षण जो करते हैं कैंसर की तरफ इशारा पेशाब के निकलने में तकलीफ होना पेशाब की धार का बहुत ज्यादा धीमा होना रात के समय बार-बार पेशाब आना ब्लैडर को पूरी तरह से खाली करने में परेशानी होना पेश...