क्या आप भी सिर दर्द से हैं परेशान? तनाव हो सकता है इसका मुख्य कारण
क्या आपको भी होता है बार-बार सिर में दर्द? आजकल सिर दर्द की समस्या बहुत ही आम हो गई है। इसके लिए अक्सर लोग दर्द निवारक गोलियों का सेवन करते हैं। इन गोलियों को लेने से व्यक्ति को थोड़े समय के लिए दर्द से राहत तो मिल जाती है लेकिन यह दर्द फिर से हो सकता है। इसलिए सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्दनिवारक दवाएं खाना एक अस्थायी विकल्प है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि ये दर्द होता क्यों है? ताकि आप इसके जोखिम कारकों से बचने की कोशिश कर सकें। निम्नलिखित वजहें हैं जो आमतौर पर सिर दर्द का कारण बन सकते हैं (Ref) -
- तनाव
- अनहेल्थी डाइट
- आंखों की समस्या
- हार्मोनल परिवर्तन
- किसी दवा का साइड इफेक्ट
- कान, नाक या गले से जुड़ी कोई समस्या
- सिर, गर्दन या रीढ़ की हड्डी में चोट
- उच्च रक्तचाप
- डिहाइड्रेशन
- तेज शोर
- दंत या जबड़े की समस्या
- किसी तरह का संक्रमण
आमतौर पर यही वो कारण होते हैं जिनकी वजह से व्यक्ति को बार-बार सिर में दर्द हो सकता है। मगर इनमें से सबसे मुख्य कारण है- तनाव। मौजूदा समय में बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसी वजह से आज हर कोई सिर दर्द की समस्या से परेशान है।
इस समस्या से बचने के लिए व्यक्ति का तनाव मुक्त रहना जरूरी है। तनाव मुक्त रहने के लिए सबसे पहले आपको अपने ट्रिगर पॉइंट्स को समझने की जरूरत है ताकि उन ट्रिगर फैक्टर्स को मैनेज किया जा सके।
ये हैं वो 3 प्रमुख वजहें जो बन सकते हैं तनाव का कारण
नींद की कमी(Ref): नींद की कमी वर्तमान में एक आम समस्या है। इसकी वजह से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से व्यक्ति को तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है।
किसी तरह का डर: अधिकांश लोगों में किसी तरह के डर के कारण भी तनाव पैदा हो सकता है। डर की वजह व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। ये डर पुरानी किसी घटनाओं के वजह से या किसी चोट की वजह से भी हो सकता है। इस तनाव के कारण व्यक्ति को बार-बार सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।
नशीली चीजों का सेवन(Ref): तनाव और नशीली चीजों के सेवन के बीच एक मजबूत संबंध है। हर कोई अपने जीवन में अलग-अलग कारणों से तनाव का सामना कर रहा है। कुछ लोग अपने तनाव को प्रबंधित करने के लिए नशीली चीजों का सेवन करते हैं। इसके विपरीत, ड्रग्स लेने से भी व्यक्ति को तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याएं भी व्यक्ति में तनाव का कारण बन सकती हैं। इन चीजों का सेवन करना किसी भी समस्या का हल नहीं है। इसलिए नशीली चीजों के सेवन से परहेज करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें