अगर एमनियोटिक द्रव असामान्य हो जाये तो क्या करें? जानिए यहाँ

 

एमनियोटिक द्रव

एमनियोटिक द्रव वह तरल पदार्थ है जो गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे को घेरे रहता है। यह गर्भ में बच्चे को सुरक्षा प्रदान करता है। यह फ्लूइड आपके शिशु के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस द्रव के गर्भवती महिलाओं के शरीर में कम या ज्यादा होने से बच्चे और माँ को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए माँ के शरीर में एमनियोटिक द्रव का स्तर सामान्य होना बेहद जरुरी होता है। यह फ्लूइड सामान्य है या नहीं, यह जानने के लिए डॉक्टर से नियमित चेक-अप कराने की आवश्यकता होती है। आइये जानते है अगर एमनियोटिक द्रव असामान्य हो जाये तो क्या करें?

अगर एमनियोटिक फ्लूइड का स्तर कम है तो इसे कैसे बढ़ाया जाए?

अगर एमनियोटिक द्रव के स्तर में कमी आ जाये तो उसे बढ़ाने के लिए इन कुछ सुझावों का पालन करें- 

पानी का सेवन बढ़ाएं- अगर महिलाओं में एमनियोटिक द्रव का स्तर सामान्य से थोड़ा कम है, तो वे अधिक पानी पीकर इसका स्तर बढ़ा सकती हैं। एक पुरानी समीक्षा के अनुसार, जिन महिलाओं ने इस द्रव के कम होने पर 2 घंटे में लगभग 2 लीटर पानी का सेवन बढ़ाया, उनके एमनियोटिक द्रव के स्तर में वृद्धि देखी गई है।

सप्लीमेंट्स लें- अगर एमनियोटिक फ्लूइड का स्तर बहुत कम हो जाए तो महिला को सप्लीमेंट्स लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लिए कुछ सप्लीमेंट उपलब्ध है जो वे डॉक्टर के सलाह पर ले सकती हैं। 

एमनियोइंफ्यूजन- यदि दूसरी तिमाही के दौरान एमनियोटिक द्रव का स्तर कम हो जाता है, तो यह भ्रूण की हृदय गति में गिरावट का कारण बन सकता है। ऐसा होने से रोकने के लिए एमनियोइंफ्यूजन प्रक्रिया का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, इस प्रक्रिया का उपयोग कई अन्य स्थितियों जैसे -कॉर्ड कम्प्रेशन आदि के लिए भी किया जा सकता है।

अगर एमनियोटिक द्रव का स्तर अधिक है तो इसे कैसे कम करें?

आमतौर पर शरीर में एमनियोटिक द्रव का स्तर बढ़ना गंभीर बात नहीं है। मगर कुछ मामलों में यह गर्भावस्था और जन्म संबंधी जटिलताओं का जोखिम जैसे बच्चे का समय से पहले जन्म होना आदि हो सकता है। इसलिए अगर यह द्रव बढ़ जाए तो इसे कम करने के लिए ये कुछ आवश्यक उपाय करें-
  • चिंता न करने की कोशिश करें, याद रखें कि यह आमतौर पर कुछ गंभीर होने का संकेत नहीं है। 
  • भरपूर आराम करें। 
  • डॉक्टर से नियमित जांच और सलाह लेती रहें। 
  • यदि आपको अपने या अपने बच्चे के बारे में कोई चिंता है, बहुत असहज महसूस हो रही हो या आपका पेट अचानक बड़ा हो जाता है तो डॉक्टर से संपर्क करें। 
इन कुछ सुझावों का पालन करके महिलाएं अपने शरीर में एमनियोटिक द्रव को इमबैलेंस  होने से रोक सकती हैं। इससे माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ रहेंगे। साथ ही गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की जटिलता होने की संभावना भी कम हो सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए पुरुषों में प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है?

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें