संतुलित आहार से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे!
हम जो खाते-पीते हैं, वह हमारे शरीर की संक्रमण से बचाव करने, लड़ने और उबरने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। उचित आहार के बिना कोई भी अधिक समय तक जीवित नहीं रह पायेगा। सही पोषण मिलने से मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विकास की संभावना भी कम हो सकती हैं। यदि आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आपके शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में संतुलित आहार का महत्व:
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम हो सकता है। सही पोषक तत्व प्राप्त करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। यह आपके संक्रमण होने के जोखिम को भी कम करता है। इसलिए इम्युनिटी को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार अपनाएं।
बीमारियां होने का जोखिम कम होता है- फलों और सब्जियों से युक्त संतुलित आहार में भी वे सभी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को हानि पहुंचने से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट कुछ कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं। अपने संतुलित आहार में बीन्स, फल, मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग जैसी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य रहता बेहतर है- संतुलित आहार आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ए एवं ई से भरपूर फूड्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। संतुलित आहार में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो तनाव, अवसाद और चिंता को कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं। तनाव एवं चिंता मुक्त रहने से न केवल आप मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है- एक संतुलित आहार में विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट का सही अनुपात होता है। यह शरीर को लंबे समय तक स्थायी ऊर्जा प्रदान करता है। इससे शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के उचित स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए अपने डाइट में संतुलित आहार को जरूर शामिल करें।
वजन नियंत्रित करता है- वजन को नियंत्रित करने में भी संतुलित आहार बहुत फायदेमंद होता है। बैलेंस डाइट में हाई फाइबर, हाई प्रोटीन, लो शुगर, लो फैट युक्त फूड्स शामिल होते हैं जो शरीर में कैलोरी की मात्रा को सामान्य बनाये रखने में मदद करते है। इसलिए अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद आदि को शामिल करें। इसके अतिरिक्त अपने डाइट में मांस, अनसैचुरेटेड फैट और चीनी युक्त पदार्थों की मात्रा को कम रखें। वजन अधिक रहने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी वजन को प्रबंधित करना महत्वपूर्ण है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें