बच्चों में पेट दर्द हो सकता है इन बीमारयों का संकेत

 


बच्चों में पेट दर्द की समस्या बहुत आम है। ज्यादातर यह समस्या खानपान से जुड़े गलत आदतों के कारण देखा जाता है। आजकल जंक फ़ूड का चलन इतना बढ़ गया है कि बच्चे सहित युवाएं भी पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं। देखा जाए तो यह सामान्य पेट दर्द दो से तीन दिनों तक रहता है। अगर एक हफ्ते या उससे अधिक समय तक बच्चे के पेट में दर्द रहे तो उसे अनदेखा न  करें। 

पेट में दर्द हो सकता है इन बिमारियों का संकेत

कई बार बच्चों में पेट दर्द कुछ बीमारियों के कारण भी हो सकता है। आइये जानते है कि वो कौन सी बीमारियां हैं-

एक्यूट अपेंडिसाइटिस: अपेंडिक्स एक पतली, छोटी ट्यूब होती है जो बड़ी आंत से जुड़ी होती है, जहां मल बनता है। कई बार आंतों में संक्रमण, कब्ज या अन्य किसी कारण से अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है या उसकी नली में ब्लॉकेज हो जाता है। इसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। यह आमतौर पर बच्चे के पेट के बीच में दर्द के साथ शुरू होता है। यह दर्द आता जाता रहता है। कुछ समय के भीतर ये दर्द पेट के दाहिने ओर निचले हिस्से में जाता है। इस हिस्से में ही अपेंडिक्स होता है। इस पर दबाव डालने, खांसने या चलने से दर्द और बढ़ सकता है। इसमें बच्चों को पेट में दर्द के साथ उल्टी आना, बुखार आना आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर किसी बच्चे को अपेंडिसाइटिस हो जाता है, तो उसके लिए सर्जरी ही एकमात्र इलाज है। अपेंडिक्स को जितनी जल्दी सर्जरी से निकाला जाए, बच्चे के लिए उतना ही अच्छा है। 

गैस्ट्रोएन्टराइटिस: यह बच्चों में पेट दर्द का सबसे आम कारण है। इस बीमारी में आंतों में जलन या सूजन की समस्या होती है। गैस्ट्रोएन्टराइटिस वाले बच्चों में बुखार, पेट दर्द, पेट में गंभीर ऐंठन और दस्त  जैसी समस्या हो सकती हैं। इस बीमारी में दस्त और उल्टी का होना सामान्य बात है। अगर बच्चों में इसकी वजह से पेट दर्द होता है तो यह 2 से 3 दिनों में ठीक हो जाता है। इससे अधिक समय तक पेट में दर्द   होने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी होता है। 

अंतड़ियों में रुकावट: आंतों में रुकावट होने से भी बच्चों के पेट में एक विशिष्ट मरोड़ या दर्द का अनुभव हो सकता है। यह पेट की गंभीर स्थितियों के कारण भी हो सकता है जिसके लिए तत्काल निदान और उपचार की आवश्यकता होती है। 

कब्ज: कब्ज की वजह से भी अक्सर बच्चों में पेट दर्द की समस्या देखी जाती है।  इससे पीड़ित बच्चों में अक्सर मल में रुकावट और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द होता है। यह कई कारणों से बच्चों को हो सकता है। यह एक आम समस्या है लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर इसके लक्षण गंभीर रूप ले सकते हैं जिसके कारण आपके बच्चे की समस्या और बढ़ सकती है। कब्ज़ होने पर बच्चों में दिखते हैं ये लक्षण:
  • नियमित रूप से मल त्याग नहीं होना
  • मल का सख्त होना
  • मल त्याग करने के दौरान जोर लगाना
  • जी मिचलाना 
  • पेट में मरोड़ या ऐंठन महसूस होना 

बच्चों में पेट दर्द और भी कई बीमारियों के संकेत हो सकते है। जिनमें ये 4 प्रमुख और सबसे आम है। इसलिए जब भी बच्चों के पेट में लगातार या एक हफ्ते से ज्यादा दर्द रहे तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

Reference

Kim, J.S. Acute abdominal pain in children, Pediatric gastroenterology, hepatology & nutrition. U.S. National Library of Medicine. source 

NHS choices. 2022 NHS.  source  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल