पेट के निचले हिस्से में दर्द करती है इन 6 बीमारियों की तरफ इशारा



अक्सर लोग यही समझते हैं कि पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक आम समस्या है। शायद इसीलिये वे इस दर्द को सिर्फ गैस या अपच की समस्या समझकर टाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाएं सतर्क! आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। कई बार कुछ लोग पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण का पता लगाने की कोशिश ही नहीं करते। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए या तो वे पेनकिलर खा लेते हैं या फिर यही सोचते हैं कि ये समस्या अपने आप ठीक हो जायेगी। किसी का इस बात पर ध्यान ही नहीं जाता कि कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं। आज हम ऐसी ही 6 बीमारियों पर चर्चा करेंगे जिसके लक्षणों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना शामिल है।


1.अपेंडिसाइटिस

क्या आपको अचानक पेट के निचले हिस्से में दर्द का एहसास होता है? क्या ये दर्द नाभि के आसपास से होते हुए पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ बढ़ जाता है? क्या खांसने या चलने के दौरान ये दर्द और भी ज्यादा गंभीर हो जाता है? अगर ऐसा है तो तुरंत अपनी जाँच कराएं। ये अपेंडिसाइटिस के लक्षण हो सकते हैं। सही समय पर अगर इस बीमारी का पता चल जाये तो ऑपरेशन की मदद से मरीज जल्दी ठीक भी हो सकता है। वहीं अगर अपेंडिक्स की समस्या को नजरअंदाज किया जाये तो ये फट सकता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। 


2. ओवेरियन कैंसर

महिलाओं में पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण तो कई सारे हैं, शायद इसीलिए इस समस्या को नजरअंदाज किया जाता है। यही लापरवाही कुछ महिलाओं की जान जोखिम में डाल देती है। दरअसल, पेट के निचले हिस्से में दर्द महिलाओं में कई जानलेवा बीमारियों को दर्शाती है और इन्हीं में से एक है ओवेरियन कैंसर। यह कैंसर गर्भाशय के अंदर स्थित अंडाशय में होता है। कई बार तो एडवांस स्टेज में महिलाओं को इस बीमारी का पता चलता है और तब तक कैंसर बहुत ज्यादा फैल चुका होता है। ऐसे में महिला की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या है तो बिना देरी किये अपनी जाँच कराएं।


3. किडनी में पथरी

किडनी में पथरी का प्रमुख लक्षण है पेट के निचले हिस्से में दर्द होना। ये समस्या महिला, पुरुष या बच्चों, किसी को भी हो सकती है। अगर आपको लगातार इस तरह का दर्द हो रहा है तो चिकित्सक से संपर्क करें। किडनी में पथरी अगर छोटी आकार की होती है तो वो अपने आप मूत्र के मार्ग से बाहर निकल जाती है। वहीं अगर पथरी बड़ी हो तो उसकी सर्जरी करनी पड़ती है। अगर सही समय पर इस बीमारी का पता चल जाये तो इलाज करना आसान हो जाता है।


4.पेट में ट्यूमर

पेट में बार-बार दर्द और नाभि के ऊपरी हिस्से में बेचैनी होना, ये सभी पेट में ट्यूमर होने का संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत अपनी जाँच कराएं। अगर समय रहते पेट में ट्यूमर का पता नहीं लगाया गया तो ये ट्यूमर कैंसर में भी तब्दील हो सकता है।


5. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम

लगातार पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की तरफ भी इशारा करता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसका असर व्यक्ति के पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसमें मरीज को दस्त, कब्ज या गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर सही समय पर इस समस्या की पहचान नहीं की गयी तो मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6. प्रोस्टेट कैंसर

पुरुषों को भी कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या परेशान करती है लेकिन वे इसे गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। वैसे आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिये कि प्रोस्टेट कैंसर में भी ये दर्द हो सकता है। अगर आप इस समस्या को हल्के में लेने की गलती करेंगे तो ये आपकी जान के लिए खतरा बन सकती है। 


इसीलिए, पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्या पता ये उपर बताये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो? अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना स्वयं सीखें और अगर आपको इस तरह के दर्द का एहसास हो रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए पुरुषों में प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है?

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें