इन 5 आसान तरीकों से घर पर ही मिटाएं चोट के निशान!

 


कोई छोटा बच्चा हो और उसे चोट न लगे, ऐसा हो नहीं सकता। आपको भी अपने बचपन में कई बार चोट जरूर लगी होगी। कई बार कुछ चोट के निशान रह जाते हैं। बचपन में इन निशानों पर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन बड़े होने के बाद यही निशान परेशानी का कारण बन जाते हैं। खासकर अगर कोई निशान चेहरे पर हो तो। ऐसी स्थिति में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी अपनी खूबसूरती को लेकर चिंता होने लगती है। इसीलिए अक्सर लोग कभी मेकअप तो कभी दवाईयों की मदद से इन निशानों को छिपाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं होता। 
क्या आप भी इस तरह की कोशिश करके थक गये हैं और इस समस्या का किफायती एवं परमानेन्ट सोल्यूशन ढूंढ़ रहे हैं? अगर हाँ, तो इसके लिए आपको बस अपने किचन तक ही जाना होगा। वहाँ आपको ऐसी 5 चीजें मिलेंगी जिससे आप अपने पुराने चोट के निशान से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। विश्वास नहीं हो रहा ना आपको लेकिन ये सच है। तो चलिये अब हम इन 5 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं -

हल्दी

हल्दी तो गुणों की खान है। चोट के दर्द को कम करने या उसके निशान को मिटाने के लिए दादी-नानी के नुस्खों में भी हल्दी का जिक्र रहता ही है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं। अगर आप भी अपने चोट के निशान को हटाना चाहते हैं तो सप्ताह में 1 बार दही में हल्दी को मिलाकर त्वचा पर जरूर लगाएं। इसके अलावा आप कच्चे दूध में भी हल्दी को मिलाकर लगा सकते हैं।


एलोवेरा जेल

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। इसीलिए तो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी एलोवेरा को शामिल किया गया है। त्वचा को निखारने के साथ-साथ चोट के निशान हटाने में भी एलोवेरा जेल कारगर साबित हो सकता है। आप चाहें तो विटामिन ई की कैप्सुल के साथ एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। जिनकी त्वचा ऑयली है, वे 1 सप्ताह में 2 बार इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिन में 2 बार एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 


नींबू का रस

इस गर्मी में नींबू का इस्तेमाल सिर्फ नींबू पानी के लिए नहीं बल्कि अपनी त्वचा से दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी करें। जी हाँ, आप ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं। नींबू का रस सिर्फ टैनिंग या पिगमेंटेशन ही नहीं बल्कि चोट के निशान को हल्का करने में भी मदद करता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले नींबू के रस में रूई को डुबोएं और जहाँ पर निशान है, वहाँ पर उसे अच्छे से रगड़ लें। इसके बाद कुछ देर तक नींबू का रस त्वचा पर लगा रहने दें और फिर पानी से त्चवा को धो लें। हर रोज इस प्रक्रिया को दोहराने से आपको फायदा मिल सकता है।


शहद

शहद के गुणों की पहचान तो प्राचीन समय से होती आयी है। त्चवा के लिए भी शहद के इस्तेमाल को लाभकारी माना गया है। जहाँ तक बात चोट के निशान की है तो इस मामले में भी शहद आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 2 चम्मच शहद में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद गर्म पानी में तौलिये को अच्छे से निचोड़ लें और उसे निशान के ऊपर तब तक रखें, जब तक तौलिये की गर्माहट कम न हो जाये। इससे धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।


आंवला का रस
 
सेहत के साथ-साथ त्चवा के लिए भी आंवला का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो पुराने चोट के निशान को मिटाने में मदद करता है। आप चाहें तो जैतून या फिर बादाम का तेल आंवला में  मिलाकर उसे निशान पर लगा सकते हैं। 

आंवला का रस
 
सेहत के साथ-साथ त्चवा के लिए भी आंवला का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो पुराने चोट के निशान को मिटाने में मदद करता है। आप चाहें तो जैतून या फिर बादाम का तेल आंवला में  मिलाकर उसे निशान पर लगा सकते हैं। 


तो ये हैं वो 5 घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप अपने पुराने से पुराने चोट के निशान से भी छुटकारा पा सकते हैं। चूंकि, हर व्यक्ति की त्वचा का प्रकार एक-दूसरे से अलग होता है। इसीलिए अगर आप चाहें तो ऊपर बताये गये किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं ताकि आप इन युक्तियों का और बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए पुरुषों में प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है?

डेंगू का उपचार नहीं है मुश्किल! प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शामिल करें संतुलित आहार में ये 5 चीज़ें